लाइव न्यूज़ :

केआईआईएफबी विवाद : केरल के मंत्री ने कांग्रेस, भाजपा की निंदा की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 नवंबर केरल के वित्तमंत्री टीएम थॉमस इसाक ने सोमवार को केआईआईएफबी विवाद पर कांग्रेस और भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि यह निवेश निकाय को बर्बाद करने और राज्य के विकास को बाधित करने का ‘संयुक्त एजेंडा’ है।

वहीं, कांग्रेस विधायक वी डी सतीशन ने मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ वाम और विपक्षी पार्टियों के बीच गत दो दिनों से केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) पर कैग के मसौदा रिपोर्ट को लेकर जुबानी जंग चल रही है जिसमें कथित तौर पर कहा गया है इसके जरिये ‘असंवैधानिक’ तरीके से ऋण जुटाया जा रहा है।

इसाक ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘वह आरएसएस नेता राम माधव थे जिनके इशारे पर स्वदेशी जागरण मंच के नेता ने केआईआईएफबी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया। कांग्रेस नेता मैथ्यु कुझलनदन ने केआईआईएफबी के जरिये राज्य का विकास पटरी से उतारने का कदम उठाया।’’

उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक कदम है और राज्य के संवैधानिक प्राधिकारों को कमतर करने का प्रयास है।

इसाक ने कहा, ‘‘यह अचरज है कि कैसे हर गुजरते दिन के साथ कोई जनता के पास ऐसे तर्कों के साथ जाता है। भाजपा-कांग्रेस का संयुक्त एजेंडा केआईआईएफबी को बर्बाद करने और राज्य का विकास बाधित करना है।’’

मंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ एलडीएफ इस गठजोड़ को बेनकाब करने की राजनीतिक जिम्मेदारी को निभाएगा।

इस बीच, कांग्रेस विधायक सतीशन ने विधानसभा के पटल पर कैग का मसौदा रिपोर्ट पेश करने से पहले जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

इसाक ने कांग्रेस नेता मैथ्यु कुझलनदन की भी आलोचना की है जो केआईआईएफबी के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर याचिका में स्वदेशी जागरण मंच के वकील हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया