लाइव न्यूज़ :

पाक में दो सिख लड़कियों का अपहरण, धर्मांतरण : विदेश मंत्रालय ने पाक से कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: September 2, 2019 01:26 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को कहा कि नागरिक समाज और भारत के लोगों ने दो सिख लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह कराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।

Open in App

पाकिस्तान में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के मद्देनजर भारत ने रविवार को इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पड़ोसी देश से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई करने को कहा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को कहा कि नागरिक समाज और भारत के लोगों ने दो सिख लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह कराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लड़की के परिजनों ने एक वीडियो में आरोप लगाया कि एक ग्रंथी की किशोर बेटी का अपहरण कर बंदूक के बल पर धर्मांतरण कराकर एक मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह कराया गया।

उनके मुताबिक लड़की की उम्र 18 वर्ष है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मस्थल ननकाना साहिब में सिख समुदाय के लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कुमार ने ट्विटर पर कहा, “नागरिक समाज और भारत के लोग पाकिस्तान में दो सिख लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह की हाल की निंदनीय घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमनें पाकिस्तान को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है और तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई करने को कहा है।”

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन