लाइव न्यूज़ :

दो बच्चों और उनके सौतेले पिता का अपहरण, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:23 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर महराजगंज जिले के कोलुहुई इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से अपने दो बच्चों और उनके सौतेले पिता को अगवा कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अपहृत बच्चों की मां की शिकायत पर उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नौ साल की एक लड़की और उसका सात वर्षीय भाई सुबह अपने सौतेले पिता समद के साथ स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार करीब छह बदमाशों ने उन तीनों को अगवा कर लिया।

इसकी सूचना मिलने पर बच्चों की मां तरन्नुम अहमद ने अपने पहले शौहर सऊद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

तरन्नुम का कहना है कि पांच साल पहले उसकी सऊद से तलाक हो गई थी लेकिन उसके बच्चे उसी के साथ रहते थे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने यह फैसला किया था कि बालिग होने पर बच्चे अपनी मर्जी से अपनी मां या पिता में से किसी एक के साथ रह सकते हैं। हालांकि सऊद बच्चों को अपने साथ ही रखने पर जोर दे रहा था।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अपहरणकर्ता वारदात को अंजाम देकर सिद्धार्थनगर की तरफ भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सऊद अहमद के गोरखपुर स्थित घर पर भी दबिश देने गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?