लाइव न्यूज़ :

खाड़ी देश से लौटी महिला का अपहरण, सोने की तस्करी करने वाले गिरोह पर संदेह

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:36 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल) 22 फरवरी खाड़ी देश से चार दिन पहले लौटी 32 वर्षीय एक महिला का उसके ही घर से रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हथियारों से लैस एक गिरोह उसके घर में घुसा और उसे अपने साथ ले गया। इनके सोना तस्करी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।

कुरोत्तिक्कड की निवासी बिंदू खाड़ी देश में एक ‘सपरमार्केट’ में काम करती थी।

उसके परिवार के अनुसार, बिंदू को एक फोन भी आया था और कोई अज्ञात व्यक्ति उससे पूछ रहा था कि उसके पास सोना है या नहीं। जब उसने मना कर दिया, तो उस व्यक्ति ने फोन काट दिया।

उन्होंने बताया कि बिंदू के लौटने के बाद से दो लोग उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चक्कर लगाते भी दिखे।

महिला के पति बिनॉय ने बताया कि मन्ना स्थिति उनके घर के दरवाजे पर देर रात करीब दो बजे 15 लोग हथियारों के साथ पहुंचे। परिवार ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की लेकिन वे अंदर आ गए और बिंदू को अगवा कर ले गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, अपहरण के सोने की तस्करी के मामले से जुड़े होने का संदेह है।’’

उन्हेंने कहा कि पुलिस का अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र