लाइव न्यूज़ :

बंदूक के जोर पर व्यक्ति का अपहरण, जांच के लिए विशेष टीम गठित

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:51 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 13 जुलाई कोझिकोड में 37 वर्षीय व्यक्ति का मंगलवार तड़के पांच लोगों के एक गिरोह ने बंदूक के जोर पर कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ओराल्लुर के निवासी अशरफ के घर कथित तौर पर गिरोह के सदस्य घुस आए और उसका अपहरण कर लिया। अशरफ के भाई सिद्दीक की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार गिरोह के सदस्य उसके घर घुस आए और अशरफ का अपहरण कर वाहन से फरार हो गए।

कोझिकोड ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया, ‘‘ अपहृत व्यक्ति एनआरआई नहीं है, लेकिन वह खाड़ी देश आता-जाता रहता है।’’

अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं है कि अपहृत व्यक्ति का सोने की तस्करी से कोई संबंध है या नहीं। इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस उसके तस्कर रैकेट से संबंधों की भी जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो