लाइव न्यूज़ :

अपहरण और बलात्कार का आरोपी घटना के चार साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:11 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), सात जून बलिया जिले के नगरा क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण और बलात्कार करने के एक आरोपी को पुलिस ने घटना के चार साल बाद गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 मई 2017 को नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में सिकन्दरपुर क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे संतोष पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि संतोष को सोमवार को नगरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अवैध रूप से निर्मित एक तमंचा बरामद किया।

उधर, जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी का कथित रूप से अपहरण और बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने रविवार को किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का गत एक जून को मुन्ना रावत नामक व्यक्ति ने अपहरण कर उसका बलात्कार किया था। किशोरी की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि बलिया बस अड्डे के समीप से रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया तथा आरोपी मुन्ना रावत (23) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो