लाइव न्यूज़ :

खाड़ी देश से लौटी महिला का अपहरण, बाद में सड़क किनारे छोड़ा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:03 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 22 फरवरी खाड़ी देश से चार दिन पहले लौटी 32 वर्षीय महिला का उनके ही घर से रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया लेकिन बाद में सड़क किनारे छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हथियारों से लैस एक गिरोह के सदस्य उनके घर में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। इनके सोना तस्करी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।

यह मामला पलक्कड़ जिले का है।

कुरोत्तिक्कड की निवासी बिंदू खाड़ी देश में एक ‘सुपरमार्केट’ में काम करती थी।

अपहरणकर्ताओं द्वारा उत्तरी पलक्कड़ के वडाक्कनचेरी में छोड़े जाने के बाद, बिंदू ऑटो रिक्शा से नजदीकी थाने पहुंची।

बिंदू ने पत्रकारों को बताया कि जिस कार में उन्हें अगवा किया गया था, उसमें चार व्यक्ति थे जो उनसे पैसा मांग रहे थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या अपहरणकर्ताओं का किसी गिरोह से संबंध है या नहीं।

इससे पहले दिन में उनके परिवार ने पुलिस को बताया था कि बिंदू को एक फोन भी आया था और कोई अज्ञात व्यक्ति उससे पूछ रहा था कि उनके पास सोना है या नहीं। जब उन्होंने मना किया, तो उस व्यक्ति ने फोन काट दिया।

उन्होंने बताया कि बिंदू के लौटने के बाद से दो लोग उनके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चक्कर लगाते भी दिखे।

महिला के पति बिनॉय ने बताया कि मन्ना स्थित उनके घर के दरवाजे पर देर रात करीब दो बजे 15 लोग हथियारों के साथ पहुंचे। परिवार ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की लेकिन वे अंदर आ गए और बिंदू को अगवा कर ले गए।

पुलिस ने बताया, " शुरुआती जानकारी के अनुसार, शक है कि अपहरण की वजह सोने की तस्करी से जुड़ा मुद्दा हो सकता है। "

एक वरिष्ठ अधिकारी ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा, " पुलिस को अपहरणकर्ताओं के खिलाफ काफी सुराग मिल गए हैं लेकिन हम अभी उनका खुलासा नहीं करना चाहते हैं। महिला की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण करने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू