लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अगवा किशोरी बरामद

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:38 IST

Open in App

नोएडा, आठ सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाने के डेल्टा-2 क्षेत्र से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने आज बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि डेल्टा-2 सेक्टर में रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को दिल्ली का रहने वाला पीयूष नामक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज किशोरी को बरामद कर लिया है और पीयूष को भी गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि सेक्टर 20 थाने के सेक्टर 8 में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले प्रवेश गिरी ने कथित रूप से अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए