लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती मांगी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:54 IST

Open in App

बेगूसराय, 22 नवंबर बिहार के बेगूसराय जिला के गढ़हरा सहायक थाना अंतर्गत बारो गांव निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी के 14 वर्षीय पुत्र को रविवार को सुबह अपहृत करने के साथ अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी से बेटे को छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बारो निवासी स्वर्ण व्यवसायी मुकेश ठाकुर के पुत्र मोहित कुमार एवं उनके पड़ोसी राजा राम ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र रौशन ठाकुर रविवार की सुबह छह बजे रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में खेलने जा रहे थे तभी चार नकाबपोश अपराधी जो कि एक कार में सवार थे, ने उसका अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ताओं ने रौशन ठाकुर का मोबाइल छीनने और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे सिमरिया केबिन के समीप छोड़ दिया और मोहित को अपने साथ ले गए।

अपहरणकर्ताओं ने रौशन के छीने गए मोबाइल से फोनकर मोहित के पिता से उनके पुत्र की रिहाई के एवज में एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी।

गढ़हरा थाना प्रभारी रंजन ठाकुर ने बताया कि अपहरणकर्ता द्वारा रिहा किए गए मोहित के पड़ोसी युवक से पूछताछ के साथ-साथ इस वारदात की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मोहित के पिता स्वर्ण व्यवसायी है और उनकी बारो बाजार में आभूषण की दुकान है।

इस वारदात से आक्रोशित बारो बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर अपहृत व्यवसायी पुत्र की अविलंब सकुशल बरामदगी एवं व्यवसायियों के सुरक्षा की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल