लाइव न्यूज़ :

अपहृत फौजी की कश्मीर में आतंकवादियों ने की हत्या, शव नहीं दिया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 9, 2020 18:35 IST

आतंकवादियों ने जारी ऑडियो में कहा कि शाकिर मंजूर की गतिविधियों पर बीते कई दिनों से नजर रखे हुए थे। शाकिर के शव को दफानाने की बात ऑडियो में कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शाकिर मंजूर से जुड़े ऑडियो संदेश पर संदेह जताया है।आतंकियों ने कहा है कि शाकिर मंजूर का शव उसके परिजनों को सौंप देते तो जनाते में भीड़ जमा होती।आतंकी ने कहा कि भीड़ की वजह से कोरोना महामारी फैलने की आशंका रहती है इसलिए शाकिर मंजूर के शव को दफना दिया गया है।

जम्मू, 9 अगस्त। शौपियां से अपहृत प्रादेशिक सेना के जवान की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। ईद की छुट्टी पर आए जवान का गत रविवार को आतंकवािदयों ने अपहरण कर लिया था और उसकी कार को आग लगा दी थी। आतंकवादियों ने आडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आतंकवादियों ने जारी आडियो में कहा कि शाकिर मंजूर की गतिविधियों पर बीते कई दिनों से नजर रखे हुए थे। वह कश्मीर में जारी जिहाद के खिलाफ काम कर रहा था। इसमें शाकिर मंजूर के शव को दफनाए जाने का जिक्र भी किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस आडियो संदेश पर संदेह जताया है।

ऑडियो में आगे कहा गया कि अगर शाकिर मंजूर का शव उसके परिजनों को सौंप देते तो जनाते में भीड़ जमा होती। ऐसे हालात में लोगों को कोरोना वायरस महामारी के फैलने की आशंका रहती है इसलिए शाकिर मंजूर के शव को दफना दिया गया है।

पुलिस का कहना था कि वे इस आडियो संदेश की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। पुलिस का कहना था कि वे मंजूर की तलाश फिलहाल बंद नहीं करेंगें क्योंकि उसके जीवित या मृत होने का कोई पुख्ता सबूत उन्हें नहीं मिला है। हालांकि मंजूर के अब्बाजान ने कल आतंकियों से अपील की थी कि अगर उसके बेटे की हत्या कर दी गई है तो उसका शव उन्हें सौंप दिया जाए।

जानकारी के लिए आतंकियों ने इससे पहले जून 2018 में बकरीद पर घर आ रहे पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का दक्षिणी कश्मीर के शादीमर्ग इलाके से अपहरण कर लिया था। बाद में जवान की हत्या कर दी थी।

इसी तरह शादी के सिलसिले में घर गए लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज की आतंकियों ने नौ मई, 2017 को अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसे काफी यातनाएं दी गई थीं।

इन दो घटनाओं के अलावा एसपीओ, पुलिसकर्मियों और जवानों के अपहरण की और भी कई घटनाएं हुई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया