लाइव न्यूज़ :

अपहृत व्यक्ति को बचाया गया, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली पुलिस ने पांच लाख रुपये फिरौती के लिए अगवा किए गए एक व्यक्ति को मुक्त कराने के साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में रविवार को सादिक अपनी बीवी के साथ गया था, जब उसका अपहरण कर लिया गया।

सादिक की बीवी की ओर से दायर शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सादिक को गाजियाबाद के अंकुर विहार से बचा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में फरमान (22), अर्पित शर्मा (23), विजय कुमार (25), और स्वप्निल (26) को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अपहरण की साजिश रचने वाला हनी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, हनी ने कथित तौर पर सादिक से धन उगाही का प्रयास किया था जिसके खिलाफ सादिक ने 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा कि हनी ने बदला लेने के लिए सादिक के अपहरण की साजिश रची थी।

सादिक की बीवी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने अपहरण में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे