लाइव न्यूज़ :

नोएडा से करीब दो साल पहले अगवा किया गया बच्चा बरामद, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:42 IST

Open in App

नोएडा, 13 मई नोएडा में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से वर्ष 2019 में अगवा हुए एक बच्चे को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि जलपुरा गांव में रहने वाले बच्चे शादाब अली का जुलाई, 2019 में अपहरण हो गया था। उसके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज जनपद बदायूं से बच्चे को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे को राजाराम तथा उसकी मां ने ग्रेटर नोएडा से अगवा करके बदायू जनपद में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजेंद्र शाक्य को 90 हजार रुपए में बेच दिया था।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र शाक्य का कोई बेटा नहीं था इसलिए उसने शादाब को खरीद लिया था, तथा गांव में यह बात फैला दी थी कि उसने बच्चे को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शादाब का नाम बदलकर अंश शाक्य रख दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राजाराम तथा राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह