कोलकाता से अगवा बच्चे को झारखंड में सकुशल बचाया गया, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:44 IST2021-01-30T19:44:25+5:302021-01-30T19:44:25+5:30

Kidnapped child from Kolkata rescued safely in Jharkhand, one accused arrested | कोलकाता से अगवा बच्चे को झारखंड में सकुशल बचाया गया, एक आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता से अगवा बच्चे को झारखंड में सकुशल बचाया गया, एक आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 30 जनवरी कोलकाता पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने शहर से अगवा किए गए एक बच्चे को पड़ोसी राज्य झारखंड के मरकच्चो इलाके से सकुशल बचा लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार तड़के बच्चे को उस समय अगवा कर लिया गया था, जब वह कोलकाता के करैया इलाके के फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अभिभावकों की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई जोकि कार में आया और उसने बच्चे का अपहरण किया। उसके आवास पर छापेमारी की गई लेकिन तब तक वह झारखंड फरार हो चुका था।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की मदद से कोलकाता पुलिस ने बच्चे को सकुशल बचा लिया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kidnapped child from Kolkata rescued safely in Jharkhand, one accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे