लाइव न्यूज़ :

अपहृत बालक मुक्त : चार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:03 IST

Open in App

बांदा (उप्र), दो नवम्बर बांदा शहर के गायत्री नगर मोहल्ले से शनिवार शाम अपहृत 10 साल के एक बच्चे को पुलिस ने मुक्त कराकर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बांदा शहर के फूटा कुआं गायत्री नगर मोहल्ले के एक मैरिज हॉल से शनिवार की शाम राकेश राजपूत का 10 वर्षीय बेटा आलोक गायब हो गया था। उसे पुलिस ने रविवार आधी रात नरैनी कोतवाली के जमवारा गांव के चौराहे के पास से मुक्त करा लिया।

उन्होंने बताया कि दस लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए लड़के का अपहरण करने वाले दीपचंद्र, रवींद्र, मनीष कुशवाहा और रामतीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीणा ने बताया कि अपहृत बच्चे के पिता ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लेकिन, रविवार की रात बदमाशों द्वारा फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया और एसओजी व पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था।

एसपी ने बताया कि फिरौती की रकम वसूल करने के लिए दीपचंद्र और रवींद्र अपहृत बालक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से रविवार की रात बांदा शहर आ रहे थे, तभी नरैनी क्षेत्र के जमवारा गांव के पास पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। वहीं, दो अन्य बदमाश रामतीरथ और रविन्द्र को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है।

मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि फिरौती लेने के बाद बच्चे की हत्या कर उसका शव उसी के घर के पीछे फेंकने का इरादा था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट