लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झालावाड़ में संपत्ति के लिए रिश्तेदार का अपहरण कर उसे प्रताड़ित किया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 01:06 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), एक फरवरी राजस्थान में झालावाड़ पुलिस ने संपत्ति विवाद को लेकर 50 वर्षीय रिश्तेदार का कथित रूप से अपहरण करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार को झालावाड़ जिले के नीम का खेड़ा गांव की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के निजी अंगों पर मिर्च पाउडर डाला और उसे घर के बाहर बेहोश अवस्था में छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के रायगढ़ निवासी अमर सिंह तंवर का उसके छोटे भाई शिव सिंह और भाभी कमली ने कुछ रिश्तेदारों की मदद से अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि तंवर अपने बेटे के साथ शनिवार शाम अपने गांव जा रहे थे तभी उनका अपहरण हुआ।

थाने के एसएचओ अजीत चौधरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान गोकुल, देवी सिंह और बादामबाई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी तंवर को अपने घर ले गए जहां उसे पीटा और प्रताड़ित किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के निजी अंगों पर मिर्च पाउडर डाला और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।

डीएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी दंपती को रविवार को गिरफ्तार करके सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा