लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री खुशबू सुंदरः DMK, कांग्रेस के बाद भाजपा में, एक दशक और तीन दल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2020 14:54 IST

खुशबू सुंदर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। साउथ भारत में कई एक्टर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। 2021 में तमिलनाडु में चुनाव है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता से इस्तीफा देने से पहले खुशबू डीएमके,कांग्रेस के बाद भाजपा में शामिल हो गईं।एक दशक के राजनीतिक करियर में खुशबू सुंदर का ये तीसरा सियासी ठिकाना है।अभिनय में कई मुकाम हासिल कर चुकी खुशबू 2010 में डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) में शामिल हुई थीं।

नई दिल्लीः दक्षिण भारत की मशहूर स्टार, अभिनेत्री और प्रोड्यूसर खुशबू सुंदर ने भाजपा ज्वाइन कर ली। एक दशक के अंदर तीन दल में शामिल हुईं। कांग्रेस प्रवक्ता से इस्तीफा देने से पहले खुशबू डीएमके,कांग्रेस के बाद भाजपा में शामिल हो गईं।

खुशबू सुंदर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। साउथ भारत में कई एक्टर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। पूर्व सीएम के करुणानिधि के बाद जयललिता भी फिल्मी दुनिया में काम कर चुके थे। 2021 में तमिलनाडु में चुनाव है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। एक दशक के राजनीतिक करियर में खुशबू सुंदर का ये तीसरा सियासी ठिकाना है।

खुशबू सुंदर ने कहा कि जिस तरह से पार्टी(कांग्रेस) काम कर रही थी उससे मैं खुश नहीं थी। अगर आप अपनी पार्टी को साथ नहीं रख सकते और अपनी खुद की परेशानियों को हल नहीं कर सकते तो मुझे नहीं लगता कि आप देश की समस्याओं को हल करने की सोच भी सकते हैं।

अभिनय में कई मुकाम हासिल कर चुकी खुशबू 2010 में डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) में शामिल हुई थीं। उस वक्त डीएमके की कमान एम. करुणानिधि के पास था। जो खुद एक एक्टर रह चुके थे। अभी हाल ही में कमल हासन ने भी राजनीति में कदम रखा है। 

2014 में खुशबू सुंदर ने कांग्रेस ज्वाइन की. कांग्रेस नेता के बतौर वो मुखरता से अपनी बात रखती रही हैं, टीवी डिबेट्स में बड़े मसलों पर पार्टी का बचाव करती रही हैं। सुंदर ने आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह ऐसा कुछ नेताओं के “अपनी बात थोपने” और “दबाव डालने” के विरोध में कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें

भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू (50) ने कहा कि राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें। इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली में घोषणा की कि सुंदर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से “तत्काल प्रभाव से” हटाया जाता है।

वहीं तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उनके फैसले से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं।

उन्होंने दावा किया, “पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिये गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, “खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।” तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने एक बयान में कहा कि वह जिस पार्टी में शामिल होने की मंशा रखती है उसको सुंदर के आने से कोई फायदा नहीं होगा और उनके इस्तीफे से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडुएआईडीएमकेडीएमकेजेपी नड्डासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह