लाइव न्यूज़ :

रंजीत श्रीनिवास हत्याकांड में खुशबू सुंदर ने की न्याय की मांग

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने पार्टी कार्यकर्ता रंजीत श्रीनिवास की हाल में हुई हत्या की बुधवार को निंदा की और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से आग्रह किया कि वह सुनिश्चित करें कि राज्य में “राजनीति से प्रेरित” इस प्रकार की हत्या अब और न हो।

सुंदर ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ वामदलों की सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि उसे ऐसी हत्या की आशंका नहीं थी। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई करने में उदासीनता दिखाई। सुंदर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पुलिस आसानी से आने-जाने के रास्ते बंद कर सकती थी और हत्यारों को पकड़ सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि जब सरकार कहती है कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तो यह केवल दिखावा है। सुंदर ने कहा कि पुलिस इस बारे में आश्वस्त नहीं है कि असली हत्यारे राज्य में मौजूद हैं या बाहर भाग गए हैं। उन्होंने कहा, “इसलिए मैं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से आग्रह करती हूं कि वह इसमें दखल दें और यह सुनिश्चित करें कि राज्य में रंजीत श्रीनिवास के बाद राजनीति से प्रेरित हत्या न हो।”

सुंदर ने कहा कि ऐसी हत्याओं से किसी को फायदा नहीं होता। भाजपा नेत्री ने श्रीनिवास को भगवान में आस्था रखने वाला व्यक्ति, पार्टी का साधारण कार्यकर्ता, पिता और अच्छा पति बताते हुए कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां