लाइव न्यूज़ :

खुर्शीद ने केरलवासियों से एलडीएफ और यूडीएफ में एक को चुनने की प्रवृत्ति नहीं तोड़ने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को केरल के लोगों से आग्रह किया कि वे हर पांच साल पर राज्य में एलडीएफ और यूडीएफ में से किसी एक को चुनने की प्रवृत्ति को नहीं तोड़ें। उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी इस चुनावी प्रवृत्ति से राज्य को बेहतर फायदा मिला है।

उन्होंने राज्य में आगामी छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत समझदारी और विवेकपूर्ण तरीके से, राज्य के लोगों ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि इन दो मोर्चों के बीच से उन्हें सबसे अच्छा विकल्प मिले।

खुर्शीद ने केरलवासियों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि राज्य में राजनीति की धर्मनिरपेक्ष विशेषताओं को सदा कायम रखा जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की सुंदरता और विचारधारा पर चलिए, जो सभी धर्मों को जोड़ती है ... हिंदुओं और मुसलमानों को एक साथ जोड़ती है ... जैसे कि फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता हो। यही भारत है।’’

सोना तस्करी मामले और बाढ़ राहत धनराशि के कथित दुरुपयोग को लेकर राज्य की एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए खुर्शीद ने कहा कि राज्य के कुछ हालिया घटनाक्रम केरल की संस्कृति और चरित्र का हिस्सा नहीं थे।

उन्होंने कहा कि 2018 में आई बाढ़ ने राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लेकिन राहत राशि जो बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों को जानी चाहिए थी, वह निजी हाथों में चली गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

खुर्शीद ने आरोप लगाया कि केरल में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है, जो ‘‘अस्वीकार्य’’ है।

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों और ‘पुलिस बर्बरता’ की घटनाओं को लेकर भी राज्य की वाम मोर्चा सरकार की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे