लाइव न्यूज़ :

खोरी गांव: अस्थायी आवंटन के लिए आधार पर भी विचार किया जाएगा, न्यायालय ने कहा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि खोरी गांव के पात्र आवेदकों को पुनर्वास योजना के तहत अस्थायी आवंटन करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम जिन दस्तावेजों पर विचार करेगा, उनमें आधार कार्ड भी शामिल होगा। अरावली वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खोरी गांव के अनधिकृत ढांचे पूर्व में गिरा दिये गये थे।

अंतरिम व्यवस्था के रूप में शीर्ष अदालत ने नगर निगम को निर्देश दिया कि वह आवेदक को अस्थायी तौर पर आवंटन के लिए आधार कार्ड को स्वीकार करते हुए आवेदन पर कदम उठाए। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने स्पष्ट किया कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के फ्लैटों के अस्थायी आवंटन से किसी व्यक्ति के पक्ष में तब तक कोई अधिकार पैदा नहीं होगा जब तक कि वह पुनर्वास योजना के तहत अनिवार्य रूप से अपनी पात्रता स्थापित नहीं कर लेता।

पीठ ने कहा, ‘‘फिलहाल, आधार कार्ड के साथ अनंतिम आवंटन करने के उद्देश्य से तोड़ फोड़ की कार्रवाई के दौरान ध्वस्त किए गए अनधिकृत ढांचे के संबंध में एक अंतरिम व्यवस्था के रूप में हम निगम को आवेदनों पर गौर करने का निर्देश देते हैं।’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि आधार कार्ड, योजना के तहत निर्धारित अन्य दस्तावेजों के अतिरिक्त होगा। पीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की है।

शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को नगर निगम को अतिरिक्त दस्तावेजों पर सुझावों और विवरणों पर एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था ताकि खोरी गांव में अरावली वन भूमि पर अतिक्रमण को गिराने के बाद विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए पात्रता तय करने की अनुमति दी जाए।

हाल में शीर्ष अदालत में दाखिल एक स्थिति रिपोर्ट में नगर निगम ने खोरी की ‘झुग्गियों’ के पात्र आवेदकों को पुनर्वास योजना के तहत आवंटन की प्रक्रिया के लिए संशोधित समय सीमा सहित विवरण दिया है। इसमें कहा गया है कि 29 सितंबर तक कुल 2,583 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 360 आवेदकों ने 30 सितंबर तक फ्लैटों का अस्थायी कब्जा लिया है।

शीर्ष अदालत ने सात जून को हरियाणा और फरीदाबाद नगर निगम को खोरी गांव के पास अरावली वन क्षेत्र में ‘‘सभी अतिक्रमणों’’ को हटाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया