Khelo India Youth Tournament 2025: महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट 2025?, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2024 17:11 IST2024-11-21T17:10:47+5:302024-11-21T17:11:33+5:30

Khelo India Youth Tournament 2025: मनसुख मांडविया ने कहा कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से प्रशिक्षित किया जा रहा है और हॉकी खिलाड़ी आज इसका उदाहरण है।

Khelo India Youth Tournament 2025 After Women's Hockey Champions Trophy Khelo India in bihar Sports Minister Mansukh Mandaviya announced | Khelo India Youth Tournament 2025: महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट 2025?, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया ऐलान

photo-ani

Highlightsबिहार के खिलाड़ियों की खेल के प्रति रुचि को देखकर काफी खुश हुए हैं।एशिया महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी। खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

Khelo India Youth Tournament 2025: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिले, इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को खेल में शामिल होने के लिए मैं अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा है कि ‘खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट 2025 का आयोजन बिहार में होगा। देश भर के खिलाड़ी यहां आयेंगे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मनसुख मांडविया ने कहा कि वो बिहार के खिलाड़ियों की खेल के प्रति रुचि को देखकर काफी खुश हुए हैं।

 

उन्होंने राजगीर में आयोजित हुई एशिया महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वो खुद वहां मौजूद थे, खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। मनसुख मांडविया ने कहा कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से प्रशिक्षित किया जा रहा है और हॉकी खिलाड़ी आज इसका उदाहरण है।

राज्य सरकार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में नौकरी दे रही है, ये बड़ी बात है। मैं देश के युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि खेल में भी करियर है। इसे करियर के रूप में अपना सकते हैं। आप लोग खेलिए और फिट रहिए। इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री ने बुधवार को कहा था कि भविष्य में भी बिहार में अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के आयोजन किए जाएंगे।

 

भारत की हॉकी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा था कि खेल क्षेत्र में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा, तो खेल क्षेत्र में देश 1 से 5वें स्थान पर हो, हम इसी योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Web Title: Khelo India Youth Tournament 2025 After Women's Hockey Champions Trophy Khelo India in bihar Sports Minister Mansukh Mandaviya announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे