लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने विशाल जूड के मामले को लेकर लेखी को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पत्र लिखकर ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद 24 वर्षीय विशाल जूड से संबंधित मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘‘हरियाणा के बेटे’’ के लिए न्याय सुनिश्चित करने को लेकर लेखी के हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए खट्टर ने कहा कि उन्हें जूड के परिवार सहित विभिन्न पक्षों से आवेदन मिला है। खट्टर ने कहा कि उन्होंने विदेश राज्य मंत्री को बताया है कि ‘‘जूड का एक ऐसे समूह के साथ झगड़ा हो गया जो भारत विरोधी नारे लगा रहा था और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान कर रहा था और इन समूहों ने बाद में उसे झूठे आरोपों में फंसा दिया।’’

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल तरीके से बैठक की, जो जूड का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें जल्द जेल से रिहा करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, खट्टर ने पत्र में कहा कि जूड के समर्थन में हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और उनकी जल्द रिहाई की मांग की गयी है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हरियाणा के करनाल के रहने वाले जूड इस साल सिडनी में कथित खालिस्तान समर्थक सिखों पर हमलों में भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद हैं। खट्टर ने पूर्व में कहा था कि वह ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू