लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं, उनके नेतृत्व की सराहना की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी और कामना की कि उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पिछले सात वर्षों में जनहित में लिए गए निर्णयों ने हर किसी में विश्वास जगाया है कि देश सुरक्षित और सही हाथों में है।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया ने तकनीक, चिकित्सा, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में देश की प्रगति देखी है।

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कामना करता हूं कि आपके सक्षम नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुए और आप दीर्घायु हों तथा खुश रहें। जन्मदिन मुबारक हो मोदी जी।’’

मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जिन मुद्दों पर पहले हम दूसरे देशों की तरफ देखते थे, आज आपने उन कमियों को दूर कर देश को नई पहचान दी है।’’

खट्टर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, कई मोर्चों पर नेतृत्व किया है और इस बारे में पूरे देश को गौरव की अनुभूति कराई है।

मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा ने राज्य में शुक्रवार से 20 दिनों का जनसंपर्क कार्यक्रम ‘‘सेवा और समर्पण’’ शुरू किया है और सार्वजनिक जीवन में उनके 20 वर्ष पूरे होने पर यह सात अक्टूबर तक जारी रहेगा। सार्वजनिक जीवन में उनके गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल भी शामिल है।

इस बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई ने पंचकूला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण