लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने ‘जैसे को तैसा’ वाला बयान लिया वापस, कहा-गलत समझा गया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शुक्रवार को केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए कथित तौर पर की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि ‘इसे गलत समझा गया’ और उनका किसी के प्रति कोई गलत इरादा नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कैथल में अग्रवाल समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे क्योंकि किसानों ने उनकी यात्रा पर आपत्ति जताई है।

खट्टर ने भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक में यह टिप्पणी की थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। किसान संगठनों का आरोप है कि खट्टर पार्टी समर्थकों को केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ ‘लाठी उठाने’ के लिए कह रहे थे।

किसान विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए खट्टर ने कहा था, ‘‘ 500, 700, 1000 किसानों का समूह तैयार करें और उन्हें स्वयंसेवी बनाएं। और फिर हर जगह ‘सठे साठ्यम समाचरेत’, इसका क्या मतलब होता है?- इसका मतलब है जैसे को तैसा’। आप चिंता न करें…आप जब एक महीने, तीन महीने या छह महीने वहां (जेल में) रहोगे तो आप बड़े नेता बन जाओगे और आपका नाम इतिहास में दर्ज होगा।’’

शुक्रवार को अपना बयान वापस लेते हुए खट्टर ने कहा कि उनके बयान को इस तरह दर्शाया गया कि वह ‘लाठी उठाने की सलाह’ दे रहे हों।

नवरात्र के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंचकूला में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि उनका बयान ‘‘आत्मरक्षा के संदर्भ में था’’ और ‘‘किसी के प्रति गलत इरादा रखते हुए बिल्कुल नहीं ’’ था।

खट्टर ने कहा, ‘‘मैं आहत किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि मैं अपना बयान वापस ले रहा हूं।’’ मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन किसी को सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कैथल में अग्रवाल समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि किसानों ने उनकी इस यात्रा का विरोध करने की बात कही है। खट्टर ने कहा कि किसानों ने कहा है कि उन्हें समुदाय के कार्यक्रम में किसी भाजपा नेता के शामिल होने पर आपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उनके बदले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा