लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया की जेल से हरियाणा के युवक की रिहाई के लिए जयशंकर से मिलेंगे खट्टर

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद 24 वर्षीय विशाल जूद की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

स्थानीय मीडिया में आयी खबर के अनुसार जूद हरियाणा के करनाल का रहने वाला है और इस साल सिडनी में संदिग्ध खालिस्तान समर्थक सिखों पर नफरत से प्रेरित हिंसा के कई मामलों में कथित भूमिका को लेकर उसे जेल में बंद किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग से भी इस मुद्दे में दखल देने का अनुरोध करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले जयशंकर से बात की थी और उन्होंने विदेश मंत्रालय एवं ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग से जूद की रिहाई के संबंध में पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया था। खट्टर वर्तमान में मनाली में हैं। उन्होंने कहा कि युवक की रिहाई के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

बहरहाल, हिमाचल प्रदेश के मनाली की अपनी यात्रा के दूसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल बैठक की और उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में ऑक्सीजन सांद्रक तथा अन्य चिकित्सकीय उपकरण भेजने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने हरियाणा के लोगों और विदेशी निवेशकों से राज्य में निवेश की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!