लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने एमएसपी वृद्धि के लिए मोदी को दिया धन्यवाद, कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ क्रूर मजाक बताया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया जबकि कांग्रेस ने इसे ‘नितांत अपर्याप्त’ एवं किसानों के साथ ‘क्रूर मजाक’ करार दिया।

केंद्र सरकार ने बुधवार को गेहूं का एमएसपी 40 रूपये बढ़ाकर 2015 रूपये प्रति क्विंटल और सरसों का एमएसपी 400 रूपये बढ़ाकर 5050 रूपये प्रति क्विंटल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामले की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में एमएसपी में वृद्धि का फैसला किया गया। एमएसपी वह दर होती है जिसपर सरकार किसानों से फसल खरीदती है।

खट्टर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एमएसपी में वृद्धि का निर्णय 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उठाया गया एक अन्य कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले के बाद किसान निश्चित ही उत्पाद लगात पर ऊंची रिटर्न के साथ अतिरिक्त आय हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित के बारे में गंभीर है और वह उनके आर्थिक उत्थान के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा , ‘‘ बुवाई सीजन से से पहले किसानों का एमएसपी में वृद्धि से निश्चित ही किसानों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि कौन सी फसल उन्हें बोनी है , ताकि अधिक आमदनी हो।’’

इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘ गेहूं, जौ और चने के दाम में दो फीसद की वृद्धि बहुत ही नाकाफी है और यह किसानों के साथ क्रूर मजाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान