लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा-निर्दोष किसानों को “भड़काना” बंद करें

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर दिल्ली जा रहे किसानों को हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा रोके जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को निशाना साधे जाने के कुछ समय बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कड़े शब्दों में उनसे कहा कि “निर्दोष किसानों को भड़काना” बंद करें।

खट्टर ने सिंह से कहा कि वह किसानों को गुमराह करने से बचें। उन्होंने याद दिलाया कि वह पहले ही संकल्प व्यक्त कर चुके हैं कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कभी भी खत्म किया गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

खट्टर ने ट्वीट किया, “कैप्टन अमरिंदर जी, मैंने पहले भी कहा है और मैं फिर कह रहा हूं कि एमएसपी में अगर कोई गड़बड़ी हुई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा—इसलिये, कृपया निर्दोष किसानों को भड़काना बंद कीजिए।”

खट्टर ने इस मुद्दे पर बीते तीन दिनों से पंजाब के मुख्यमंत्री पर “सिर्फ ट्वीट करने और उनके साथ वार्ता से भागने” का आरोप भी लगाया।

खट्टर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मैं बीते तीन दिनों से आपसे संपर्क की कोशिश कर रहा हूं लेकिन, दुखद है, आपने संपर्क नहीं करने का फैसला किया है—क्या किसानों के मुद्दों के लिये आप इतने ही गंभीर हैं? आप सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं और बातचीत से बच रहे हैं, क्यों?”

सिंह पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें कहा, “आपके झूठ, धोखे और मिथ्या प्रचार का समय खत्म हुआ—अब लोगों को आपका असली चेहरा देखने दीजिए।”

खट्टर ने सिंह से कहा, “कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी खतरे में डालने से रोकिये। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि लोगों की जिंदगी से मत खेलिये- कम से कम महामारी के दौरान सस्ती राजनीति से बचिए।”

इससे पहले दिन में अमरिंदर सिंह ने दिल्ली जाने से किसानों को रोकने के लिये हरियाणा सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि किसानों के खिलाफ “बर्बर बल प्रयोग पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों