लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई जेल से युवक की रिहाई के लिए जयशंकर का हस्तक्षेप चाहते हैं खट्टर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर ऑस्ट्रेलिया की एक जेल में बंद राज्य के एक युवक की रिहाई के लिए उनसे हस्तक्षेप करने को कहा है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 24 वर्षीय विशाल जूद इस साल सिडनी में संदिग्ध खालिस्तान समर्थक सिखों पर घृणा से प्रेरित कई हमलों में शामिल होने के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई जेल में बंद है।

रोर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जूद की रिहाई के लिए करनाल और हरियाणा जिलों में प्रदर्शन हुए हैं।

राज्य के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग निदेशालय से एक ट्वीट में कहा गया, “हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर हरियाणवी युवक विशाल जूद की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनले हस्तेक्षप करने को कहा है जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद है।”

ट्वीट में कहा गया, “सिडनी में तिरंगे के मान के लिए, हरियाणा के युवक विशाल जूद ने राष्ट्र विरोधी ताकतों से दृढ़ता से लड़ाई की और तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया।”

इसमें कहा गया, “विशाल के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया में कई सारे प्रदर्शन हो रहे हैं। विशाल के समर्थकों का दावा है कि राष्ट्र विरोधी ताकतों ने उसे पीटा और बाद में एक झूठे मामले में उसे फंसाया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

ट्वीट में यह भी बताया गया कि जयशंकर ने युवक की रिहाई के लिए कदम उठाने को लेकर खट्टर को आश्वस्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा