लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने गुपकर गठबंधन पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 नवम्बर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर ‘‘राष्ट्र विरोधी भाषा’’ में बात करने वालों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया।

खट्टर ने जम्मू कश्मीर में गुपकर घोषणा पत्र का ‘‘हिस्सा बनने’’ के लिए कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि पीएजीडी का एजेंडा जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को बनाये रखना है।

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था कि वह गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं है और लोकतांत्रिक तरीकों से भाजपा का चेहरा ‘‘उजागर’’ करने के लिए जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ रही है।

खट्टर ने गठबंधन के कुछ नेताओं के खिलाफ भी अपना रोष व्यक्त किया जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ‘‘अनुच्छेद 370 को चीन की मदद से बहाल किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी लोगों का एजेंडा अनुच्छेद 370 को बहाल करना है लेकिन इसकी अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जायेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाने का एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘जब से यह कदम उठाया गया है, कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस के नेता हालांकि कह रहे हैं कि वे उनके (गुपकर गठबंधन) के साथ नहीं है। ये कृत्य उनके दोहरे मापदंड को उजागर कर रहे है।’’

जिला विकास परिषद चुनावों पर खट्टर ने कहा, ‘‘अब चुनाव से पहले गुपकर गठबंधन के नेताओं द्वारा विभिन्न बयान दिए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन लोग समझदार हैं, वे इस गठबंधन को नकार देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू