लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने 'खेलो इंडिया युवा खेलों' की तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि पंचकूला में पांच से 14 फरवरी तक होने वाले 'खेलो इंडिया युवा खेलों' के चौथे संस्करण के सफल आयोजन के लिए 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

इस दौरान पांच पारंपरिक सहित 25 विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से लगभग 10,000 खिलाड़ी भाग लेंगे।

खट्टर ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि उद्घाटन समारोह पांच फरवरी को पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा।

इस संस्करण के दौरान पंजाब के गतका, मणिपुर के थांग-ता, केरल के कलारीपयट्टू, महाराष्ट्र के मलखंब और योगासन जैसे पांच पारंपरिक खेलों का भी आयोजन होगा।

खट्टर ने कहा कि इन खेलों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से 150 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के विकास पर जबकि 100 करोड़ रुपये अन्य उपकरणों और सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला के अलावा अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी खेलों का अयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां