लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने ​चिकित्साकर्मियों की भर्ती और आईसीयू बिस्तरों की उपलब्धता की जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिये बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उनसे चिकित्साकर्मियों की भर्ती, आईसीयू बिस्तरों की उपलब्धता तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की पड़ताल करने के लिये कहा । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चिकित्साकर्मियों की भर्ती करने के लिये कहा ताकि निकट भविष्य में कोई दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एक अभियान चला कर आईसीयू बिस्तरों, वेंटिलेटर तथा जरूरी दवाईयों की उपलब्धता की जांच करने के लिये भी कहा ।

बच्चों में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ऐसे रोगियों के पर्याप्त इलाज के लिए आवश्यक स्वास्थ्य ढांचा व अन्य जरूरी व्यवस्था करने के लिये कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा