लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने किया हरियाणा में 71 ‘हर हित’ स्टोरों का उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को राज्यभर में 71 ‘हरि हित’ स्टोरों का उद्घाटन किया। दो महीने पहले दैनिक जरूरतों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री के वास्ते ऐसे स्टोर खोलने की योजना शुरू की गयी थी।

खट्टर ने गुरूग्राम से इन स्टोरों का उद्घाटन किया और कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अब राज्य में 5000 ऐसे और स्टोर खोलने का है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार इन स्टोरों पर 60 कंपनियों के 550 उत्पाद उपलब्ध कराये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने 2025 तक हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल करने के लिए स्वरोजगार के नये आयाम सृजित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एकतरफ इन स्टोरों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो दूसरी तरफ लोगों को अपने घर के आसपास सस्ती दरों पर शुद्ध, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण चीजें मिलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए