लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सिरसा में खट्टर ने किया 150 बिस्तरों वाले कोविड-19 देखभाल केन्द्र का उद्घाटन

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:43 IST

Open in App

चंडीगढ़ 11 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को सिरसा के बाबा तारा चैरिटेबल अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में 150 बिस्तरों की सुविधा वाले कोविड देखभाल केन्द्र का उद्घाटन किया।

खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस केन्द्र का उद्घाटन किया।

इस कोविड देखभाल केन्द्र में वेंटिलेटर वाले बिस्तरों के अलावा ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर भी उपलब्ध होंगे।

सिरसा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला तथा निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे। चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा का दैनिक ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 282 मीट्रिक टन कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। खट्टर ने कहा कि निजी अस्पताल और कई सामाजिक संगठन आगे आकर ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की व्यवस्था कर रहे हैं।

खट्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामने आ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में लोगों को एकजुट होकर इस महामारी का सामना करना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल के समय में हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में "ठीकरी पहरा" के तहत युवाओं से गांवों की सीमाओं को निगरानी करने की भी अपील की। ठीकरी पहरा के तहत ग्रामीणों का दल जिसमें मुख्य तौर पर युवा होते हैं गांव की सीमाओं की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चत करते हैं कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओँ को प्रदान करने वाले लोगों और सरकारी अधिकारियों के अलावा कोई बाहरी प्रवेश नहीं कर पाएं। कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी तरीकों में इसे भी शामिल किया जाता है।

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तीन से 10 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे