लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने डीएपी उवर्रक की उपलब्धता और मांग की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:28 IST

Open in App

चंडीगढ़,24 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डाय अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उवर्रक की उपलब्धता और मांग की समीक्षा के लिए रविवार को एक बैठक की।

इन उवर्रकों की कमी के चलते किसानों के भारी परेशानी का सामना करने के विपक्ष के दावों के बीच यह बैठक की गई।

खट्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री मनसुख मांडविया से फोन पर कहा कि पिछले साल की तुलना में 1,110 मीट्रिक टन अधिक डीएपी उवर्रक बाजार में उपलब्ध है, फिर भी किसानों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

बयान के मुताबिक उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उवर्रकों की छह अतिरिक्त रेक का अनुरोध किया और केंद्र इसके लिए सहमत हो गया।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में डीएपी उवर्रक की कमी नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने खट्टर सरकार को निशाना बनाते हुए दावा किया था कि डीएपी उवर्रक की कमी है, जिसके चलते किसानों को काफी परेशाना का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे