खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए पांच लाख दस हजार रुपये

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:19 IST2021-01-31T18:19:10+5:302021-01-31T18:19:10+5:30

Khattar gave five lakh ten thousand rupees for the construction of Ram temple | खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए पांच लाख दस हजार रुपये

खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए पांच लाख दस हजार रुपये

चंडीगढ़, 31 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पांच लाख दस हजार रुपये का चेक सौंपा।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, खट्टर ने हरियाणा की ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान’ समिति को चेक सौंपा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सचिव डॉ सुरेंद्र जैन और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

वक्तव्य में कहा गया कि मुख्यमंत्री को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर भेंट में दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Khattar gave five lakh ten thousand rupees for the construction of Ram temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे