लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने हरियाणा में पानी की निगरानी के लिए केंद्रीकृत प्रणाली का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में केंद्रीकृत जल निगरानी प्रणाली के विचार का समर्थन किया।इस प्रणाली से जिला, ब्लॉक और गांव के स्तर पर भूजल, नदी का पानी और शोधित जल किसानों को उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की पहली बैठक की रविवार को अध्यक्षता करते हुए खट्टर ने अधिकारियों को दो साल में इस प्रणाली की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में भूजल के लगातार गिर रहे स्तर के मद्देनजर इसे बढ़ाने और उसके उचित इस्तेमाल के लिए स्थायी योजना की जरूरत है ताकि लोगों को कृषि और घरेलू इस्तेमाल के लिए उचित मात्रा में जल की आपूर्ति की जा सके।

यहां जारी आधिकारिक बयान में खट्टर के हवाले से कहा गया कि योजना का विस्तार लोगों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ग्राम स्तर तक किया जाना चाहिए ताकि भविष्य की पीढ़ियां पानी की कमी का सामना नहीं करें।

उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग इलाकों के आधार पर योजना बनाने और प्रत्येक गांव के लिए जल उपलब्धता सूचकांक तैयार करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को भविष्य में जल उपलब्धता की सूचना मिल सके।

खट्टर ने भूजल स्तर में आ रही गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत सहित राज्य के कई जिलों में गत 50 साल में भूजल स्तर में 80 फीट से अधिक की गिरावट आई है।

उन्होंने रेखांकित किया कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट के बावजूद किसानों की इस पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कृषि इस्तेमाल के लिए जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया जिसकी वजह से लोग बड़े पैमाने पर भूजल पर आश्रित हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी वजह से किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए और ट्यूब वेल लगाने की वजह से कृषि अर्थव्यवस्था पर भी बोझ पड़ा। किसानों को इसलिए उन इलाकों में माइक्रो सिंचाई को प्राथमिकता देनी चाहिए, जहां पर भूजल स्तर नीचे चला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO