लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:22 IST

Open in App

भिवानी, 21 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्य में तेजी लाने और उन्हें निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्वामित्व योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाल डोरा के अंदर आने वाले लोगों को उनके जमीन का मालिकाना हक मिलेगा, जिसके साथ ऋण संबंधी अन्य लाभ भी सीधे रूप से जुड़े हैं।

इस दौरान उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में स्वामित्व योजना लागू की गई है, जिसके तहत लाल डोरा के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे जमीन के मालिकों को उनका वास्तविक हक प्राप्त होगा और जमीन की रजिस्ट्री होने से भू-स्वामी अनेक प्रकार की ऋण संबंधी योजनाओं का लाभ भी ले सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि 25 दिसंबर तक जिले के 38 गांवों में स्वामित्व का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हर हाल में पूरा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह