लाइव न्यूज़ :

खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की अमित शाह से मुलाकात

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी तीन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इन नेताओं की मुलाकात ऐसे दिन हुई जब उच्चतम न्यायालय ने तीनों कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक समिति का भी गठन किया है।

शाह के साथ बैठक के बाद खट्टर ने कहा कि हरियाणा किसान आंदोलन का केंद्र है इसलिये हमनें राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति पर गृहमंत्री के साथ चर्चा की।

वहीं उपमुख्यमंत्री चौटाला ने बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा कि हरियाणा में सरकार को कोई खतरा नहीं है और हमारी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उच्चतम न्यायालय द्वारा समिति गठित किये जाने के बाद यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।

खट्टर और चौटाला के साथ भाजपा और जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य भी यहां नॉर्थ ब्लॉक में हुई मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

समझा जाता है कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे