लाइव न्यूज़ :

हिसार में पुलिस, किसानों के बीच हुई झड़प के बारे में खट्टर ने शाह और नड्डा को अवगत कराया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई हरियाणा के हिसार में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और घटना के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

खट्टर ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बात से सहमत था कि प्रदर्शनकारी किसानों को कोविड-अस्पताल के उद्घाटन का विरोध नहीं करना चाहिए था।

शाह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में खट्टर ने कहा कि उनकी इस बैठक का मुख्य मुद्दा कोरोना की दूसरी लहर और केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन था।

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक मुख्य रूप से दो मुद्दों को लेकर था। दूसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा की तैयारियां और किसान आंदोलन। मैंने घटना के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है और उनका भी मानना था कि ऐसे काम (कोविड अस्पताल) का आंदेालनकारियों को विरोध नहीं करना चाहिए था।’’

खट्टर ने रविवार को हिसार में 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया था लेकिन इसके पहले उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

किसानों के एक समूह ने उस स्थान की ओर बढ़ने की कोशिश की जहां खट्टर को अस्पताल का उद्घाटन करना था, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके और आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें तितर-बितर कर दिया।

खट्टर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के बारे में भी नड्डा और शाह से चर्चा की और बताया कि इस मुद्दे पर सरकार धैर्य के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले को सुलझा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसानों के टीकाकरण को लेकर हरियाणा सरकार की तैयारियों के बारे में भी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया गया।

खट्टर ने कहा कि केंद्र ने उन्हें बताया कि वह कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के मामलों के मद्देनजर दवाएं आयात कर रहा है, जिन्हें राज्यों के बीच वितरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल