लाइव न्यूज़ :

सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने देने के लिए खड़गे पर ‘एक परिवार का दबाव’ था: प्रह्लाद जोशी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर शीतकालीन सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने देने के लिए ‘एक परिवार का दबाव’ था।

संसद का शीतकालीन सत्र अपन निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बुधवार को समाप्त हो गया।

जोशी ने कहा कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्ष के बीच बने गतिरोध को दूर करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने देने पर अडिग थे।

सरकार के दबाव में नायडू द्वारा दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को दूर करने की कोशिश नहीं करने की खबरों को खारिज करते हुए जोशी ने कहा कि खड़गे "सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने देने के लिए एक परिवार के दबाव में थे।’’

कुछ खबरों के अनुसार, खड़गे ने आरोप लगाया है कि 12 राज्यसभा सदस्यों के निलंबन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच पैदा गतिरोध को सुलझाने की कोशिश नहीं करने का नायडू पर सरकार की ओर से दबाव था।

खड़गे की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए जोशी ने कहा, "यह वास्तविकता से काफी अलग है और बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में कदाचार और अभद्र व्यवहार के लिए सभापति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सभापति ने कई मौकों पर सुझाव दिया कि मुद्दों के हल के लिए सरकार और विपक्ष एक साथ बैठें। उन्होंने कहा, "हमने कई बार विपक्षी नेताओं के साथ बैठक बुलायी लेकिन वे शामिल नहीं हुए।’’

जोशी ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष अपनी "गलतियों" के लिए सभापति को दोषी ठहराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र