लाइव न्यूज़ :

खड़गे ने उप्र सरकार पर निशाना साधा, प्रधानमंत्री के ‘मौन रहने’ पर सवाल किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना और प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और पूरे प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मौन रहने’ को लेकर भी सवाल किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘किसान परिवारों को सांत्वना देने लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को बिना वारंट अवैध रूप से हिरासत में लेकर राज्य सरकार ने बेहद निंदनीय कार्य किया है। उनके साथ अशिष्ट व्यवहार किया गया, जबकि प्रियंका जी कोई कानून नहीं तोड़ रही थीं बल्कि पीड़ित किसान परिवारों से मिल कर शोक संतप्त लोगों को सांत्वना देने और इस अमानवीय कृत्य की निंदा करने के लिए वहां जा रही थीं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ घटा, वह संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी और मौलिक अधिकारों का हनन है।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन साधे बैठे रहे। किसानों के प्रति उनका क्या नजरिया है, उनकी संवेदनहीनता इस बात से जाहिर है कि उन्होंने न केवल किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने से इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने किसानों की शिकायतों और चिंताओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए भी कुछ नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी