लाइव न्यूज़ :

खड़गे ने ‘मेट्रोमैन’ श्रीधरन के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अप्रैल राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 75 साल की उम्र के बाद दरकिनार कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश का दौरा करने और भाजपा को खड़ा करने वाले आडवाणी और जोशी जैसे नेताओं को 75 साल की उम्र होने पर दरकिनार कर दिया गया तथा उनसे मार्गदर्शक बनने के लिए कह दिया गया। लेकिन अब इसी पार्टी ने केरल में 88 साल के श्रीधरन को टिकट दिया है।’’

वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने यह भी कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 82 और 84 साल के दो विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर टिकट दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा उपदेश कुछ और देती है तथा करती कुछ है।’’

खड़गे ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया