लाइव न्यूज़ :

खापों ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का विरोध किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:12 IST

Open in App

शामली, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के शामली में कई खापों के प्रमुखों ने पंचायत की और सरकार से मांग की कि दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों से किए गए वादों को पूरा किया जाए। उन्होंने महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया।

यह पंचायत बुधवार को हुई थी जिसमें बत्तीसा खाप के प्रमुख चौधरी विनय कुमार, बुड़ियान खाप प्रमुख सचिन जावला, बेनीवाल खाप प्रमुख अमित बेनीवाल समेत कई खापों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए और पंचायतें बुलाने का भी निर्णय किया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में महिलाओं के लिए शादी की कानूनी उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे यह पुरुषों के समान हो गई है। इस संबंध में एक विधेयक लोकसभा में पेश किया जा चुका है।

किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना और गन्नों का बकाया जारी करने की भी मांग की।

नौ दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने एक साल से ज्यादा समय से चल रहे अपने आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया था। उन्हें केंद्र सरकार से एक आधिकारिक पत्र मिला था जिसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस में दर्ज मामले वापस लेने और एमएसपी पर मांग समेत उनकी प्रमुख मांगों को मान लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया