भाजपा, जजपा के नेताओं का अब खाप नहीं करेंगी विरोध : खाप प्रधान

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:08 IST2021-12-21T23:08:11+5:302021-12-21T23:08:11+5:30

Khap will no longer oppose BJP, JJP leaders: Khap Pradhan | भाजपा, जजपा के नेताओं का अब खाप नहीं करेंगी विरोध : खाप प्रधान

भाजपा, जजपा के नेताओं का अब खाप नहीं करेंगी विरोध : खाप प्रधान

जींद (हरियाणा), 21 दिसंबर सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां के प्रधान दलबीर श्योकंद खेड़ी मंसानिया ने कहा है कि खाप अब भाजपा और जजपा के नेताओं के गांवों में आने का विरोध नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के कारण खाप द्वारा गांवों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं के आने पर विरोध करने का फैसला लिया गया था।

उन्होंने कहा कि अब किसान आंदोलन स्थगित हो चुका है और ऐसे में भाजपा, जजपा के नेता अगर गांवों में आते है तो उनका किसी तरह का विरोध अब नहीं किया जाएगा।

खाप प्रधान ने कहा कि लगभग एक साल तक चले किसान आंदोलन में खाप के गांवों में जजपा और भाजपा के नेताओं के आने पर विरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Khap will no longer oppose BJP, JJP leaders: Khap Pradhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे