लाइव न्यूज़ :

हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन को लेकर 23 दिसंबर को जींद में खाप महापंचायत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:04 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 20 दिसंबर हरियाण के जींद स्थित जाट धर्मशाला में आगामी 23 दिसंबर को राज्य स्तरीय खाप महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में एक गांव - एक गोत्र में शादी पर रोक लगाने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग पर चर्चा की जाएगी।

सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला, ढांडा खाप के प्रदेशाध्यक्ष देवव्रत ढांडा, प्रवक्ता संदीप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सर्वखाप ने राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई है। इसमें प्रदेशभर की 36 बिरादरी के खापों के प्रधानों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महापंचायत में सबसे पहला मुद्दा हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव है। खाप पिछले 30 साल से एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। खाप नेताओं ने कहा कि केंद्र द्वारा लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के फैसले पर भी चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos