लाइव न्यूज़ :

खांडू ने केंद्र सरकार से अरुणाचल में और अधिक एएलजी के निर्माण का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:15 IST

Open in App

ईटानगर, पांच अगस्त अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य की सीमा चीन से लगती है इसलिए यहां और अधिक मात्रा में ‘एडवांस लैंडिंग ग्राउंड’ (एएलजी) बनाये जाएं।

एक बयान में कहा गया कि खांडू ने लोकसभा सदस्य टी. गाओ के साथ आज नयी दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि अरुणाचल के रणनीतिक महत्व को देखते हुए और अधिक एएलजी का निर्माण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सिंधिया से आग्रह किया कि ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट तथा लोहित के तेजू में ‘फिक्स्ड विंग’ उड़ान परिचालन प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाए और इस प्रकार की सेवाओं के लिए अपर सियांग के तुटिंग और शी योमी जिले के मेचूका में व्यवहार्यता निरीक्षण करवाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल