लाइव न्यूज़ :

नववर्ष पर भीड़ के चलते खान मार्केट, तीन अन्य मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार बंद

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी नए साल के पहले दिन बड़े जमावड़े की आशंका के चलते शुक्रवार दोपहर मध्य दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार बंद कर दिए गए।

नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, सैर सपाटे के लिए कनॉट प्लेस, खान मार्केट और अन्य जगहों पर आते हैं।

हालांकि, कोविड-19 की स्थिति, खासकर हाल में वायरस के नए स्वरूप के मामले आने के कारण प्रशासन ने लोगों से एक जगह एकत्र नहीं होने और भीड़ भाड़ से बचने का आग्रह किया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस के निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर प्रवेश और मेट्रो बदलने की अनुमति दी गयी है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महामारी के मद्देनजर मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन किया जाना जरूरी है और लोगों को एकत्र होने से बचना चाहिए।

दिल्ली सरकार ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी ताकि कोविड-19 और ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप के वायरस के मद्देनजर नववर्ष के दौरान जमावड़ा ना हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू