लाइव न्यूज़ :

शौर्य चक्र से सम्मानित संधू की हत्या में शामिल खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तारः पुलिस

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर पंजाब में अक्टूबर में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर संधू की हत्या में शामिल होने के संदेह में बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से एक कथित खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वांछित गैंगस्टर को दुबई से निर्वासित किया गया था और हवाई अड्डे पर उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारी बिकरीवाल से पूछताछ करेंगे। संदेह है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर लक्षित करके (टारगेटिड) हत्या करने में शामिल है।

पंजाब के तरन तारन जिले में 16 अक्टूबर को संधू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे कुछ महीने पहले सरकार ने उनको दी गई सुरक्षा को वापस ले लिया था। उन्होंने राज्य में आतंकवाद के खिलाफ वर्षों तक संघर्ष किया था और खालिस्तानी आतंकवाद के दौर में कई आतंकी हमलों का सामना किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र