लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थकों की रैली को ब्रिटेन ने ठहराया जायज, भारत ने दर्ज कराया था विरोध

By भाषा | Updated: August 10, 2018 21:06 IST

ब्रिटिश उच्चायुक्त के एक प्रवक्ता कहा कि ब्रिटेन में लोगों को विरोध करने और अपने विचारों के प्रदर्शन का अधिकार कानून के तहत मुहैया कराया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त:ब्रिटेन ने भारत के विरोध के बावजूद 12 अगस्त को लंदन में होने वाली खालिस्तान समर्थक रैली को मंजूरी देने के अपने फैसले को सही ठहराया है। भारत ने इस रैली को ‘अलगाववादी गतिविधि’ बताया था और कहा था कि यह भारत की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त के एक प्रवक्ता कहा कि ब्रिटेन में लोगों को विरोध करने और अपने विचारों के प्रदर्शन का अधिकार कानून के तहत मुहैया कराया गया है। प्रवक्ता ने कहा, “ अगर यह प्रदर्शन कानून की अवहेलना करता है तो पुलिस के पास उन गतिविधियों से निपटने के व्यापक अधिकार हैं जो घृणा फैलाते हैं या जानबूझकर हिंसा या सार्वजनिक अशांति के जरिए तनाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं।'

उन्होने कहा, “ लेकिन यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन को निषेध नहीं करता है। इस तरह की शक्ति और इस तरह के प्रदर्शनों का प्रबंधन पुलिस के लिए अभियान का मामला है।” ब्रिटेन का यह बयान भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा ब्रिटेन को यह कहे जाने के बाद आया है कि यह रैली ‘अलगाववादी’ गतिविधि होगी और इसका लक्ष्य भारत की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना है।

इस रैली का आयोजन नहीं करने की अनुमति देने के भारत के आग्रह को ब्रिटेन पहले ही ठुकरा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कल कहा था, ‘‘हमने कहा है कि इस रैली का मकसद हिंसा, अलगाववाद और नफरत फैलाना है तथा हम आशा करते हैं कि जब वे ऐसे मामलों पर निर्णय लें तो संबंधों के व्यापक परिप्रेक्ष्य में इन बातों को ध्यान में रखें। ’’

ब्रिटेन की वामपंथी झुकाव वाली ग्रीन पार्टी पहले ही खालिस्तान समर्थक रैली को अपना समर्थन दे चुकी है। यह रैली लंदन में ट्रैफलगर चौक पर रविवार को आयोजित होने वाली है। इस रैली के बारे में जुलाई में जब खबरें आनी शुरू हुई थीं तो भारत ने डेमार्श के जरिए इस पर औपचारिक विरोध जताया था। सिख फॉर जस्टिस नाम के समूह का कहना है कि इस रैली का मकसद पंजाब को स्वतंत्र देश बनाने के लिए 2020 में एक गैर बाध्यकारी जनमत संग्रह की मांग करने को लेकर जागरूकता फैलाना है।

 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह