लाइव न्यूज़ :

ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में खलासी की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 14:13 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 27 दिसंबर फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरापुर गांव मोड़ पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रेलर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के खलासी की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

खागा कस्बे के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) राजीव कमल पाण्डेय ने बताया,"रविवार की सुबह कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरापुर गांव मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रेलर में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक की केबिन में सो रहे खलासी (सहायक) बबलू (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक विपिन सहित उसमें सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए।"

उन्होंने बताया,"दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।"

पुलिस के अनुसार बबलू एटा जनपद का निवासी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे