Khairagarh By-poll Result: 3704 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे, भाजपा के कोमल जंघेल से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 09:59 AM2022-04-16T09:59:06+5:302022-04-16T12:24:57+5:30

Khairagarh By-poll Result: नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में क्षेत्र के लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Khairagarh By-poll Result Congress candidate Yashoda Verma lead 3704 votes BJP's Komal Janghel | Khairagarh By-poll Result: 3704 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे, भाजपा के कोमल जंघेल से टक्कर

जंघेल और वर्मा, दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग की लोधी जाति से ताल्लुक रखती हैं।

Highlightsखैरागढ़ में हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई थी। सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है।

Khairagarh By-poll Result: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई। खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 3704 वोट से आगे चल रही हैं। 

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया था। इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है और इसके बाद ईवीएम पर मतगणना का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है, जिनसे ऑडियो, वीडियो या तस्वीरें ली जा सकती हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 14 टेबल पर दो कर्मचारियों के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किया गया है और मतगणना 21 दौर में पूरी होगी। मालूम हो कि नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में क्षेत्र के लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यह सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई थी। खैरागढ़ में हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे।

हालांकि, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। जंघेल और वर्मा, दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग की लोधी जाति से ताल्लुक रखती हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की आबादी काफी अधिक है। वहीं, जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए जाने-माने वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। 

Web Title: Khairagarh By-poll Result Congress candidate Yashoda Verma lead 3704 votes BJP's Komal Janghel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे